Buy Advt. Space

साप्ताहिक समय-सीमा बैठक संपन्न कलेक्टर ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश धान खरीदी एवं बस्तर ओलंपिक की तैयारियों की की समीक्षा 

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोण्डागांव, 11 नवम्बर 2025/ कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना की अध्यक्षता में आज आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। कलेक्टर ने बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य की प्रगति की जानकारी ली और गणना पत्रक वितरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि एसआईआर के तहत गणना पत्रक वितरण कार्य में तेजी लाएं तथा बीएलओ एप में ऑनलाइन एंट्री समय पर सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने बीएलओ को सहयोग प्रदान करने हेतु नियुक्त वालंटियर्स को आवश्यक प्रशिक्षण देने के निर्देश भी दिए।बैठक में धान खरीदी की तैयारी की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी एसडीएम को किसानों के पंजीयन से संबंधित लंबित प्रकरणों का समितिवार निराकरण शीघ्र करने के निर्देश दिए। साथ ही धान के अवैध परिवहन, भंडारण एवं विक्रय पर प्रभावी रोक लगाने हेतु सतत निगरानी रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

उन्होंने यह भी कहा कि धान खरीदी कार्य के सुचारू संचालन हेतु अनुभाग स्तर पर समिति के कर्मचारियों को आवश्यक प्रशिक्षण भी दें।बैठक में श्रम विभाग द्वारा सड़क दुर्घटना प्रकरणों में बीमा राशि भुगतान, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड एवं वय वंदन कार्ड निर्माण की प्रगति, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, उज्ज्वला योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की स्थिति की समीक्षा की गई। इसके साथ ही जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की भी जानकारी ली गई।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, एडीएम श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।

Leave a Comment