Buy Advt. Space

राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय कोण्डागांव में विधिक साक्षरता शिविर का हुआ अयोजन

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोण्डागांव ! आज दिनांक 11 नवम्बर 2025 को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव, श्रीमती किरण चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव सुश्री गायत्री साय के नेतृत्व में प्रतिधारक अधिवक्ता श्री सुरेन्द्र भट्ट एवं अधिकार मित्र के द्वारा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय कोण्डागांव में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन।


इस शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों, आम जनता, विशेषकर युवा वर्ग को उनके शिक्षा के अधिकारों, कर्तवयों और कानूनी प्रकियाओं के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत में श्री सुरेन्द्र भट्ट ने राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित किया और शिक्षा के क्षेत्र में नवनवीन बदलाओं की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम में महिलाओं के अधिकार, बालकों के अधिकार, शिक्षा का अधिकार, बाल विवाह, बाल श्रम, यातायात अधिनियम पॉक्सो अधिनियम और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दो पर चर्चा किया गया।


इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों और स्थानीय समुदाय को यह संदेश दिया गया कि कानून केवल अदालतों तक सिमित नहीं है, बल्कि यह हर व्यक्ति की जिंदगी में भी अहम भूमिका निभाता है। इस तरह के शिविरों के आयोजन से समाज में कानूनी साक्षरता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। कार्यक्रम में सभी प्रतभागियों ने विधिक साक्षरता शिविर की सराहना की और इस तरह के शिविरों का आयोजन की आवाश्यता को समझा।
उक्त कार्यक्रम में अधिकार मित्र श्री लोकेश यादव, श्री रंजन वैध एवं विद्यालय के शिक्षकगण व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Comment