कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट
कोण्डागांव ! कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025 अंतर्गत धान खरीदी के दौरान धान के अवैध परिवहन और भण्डारण पर कड़ी निगरानी रखी जा रही हैं। इसी क्रम में आज खाद्य अधिकारी श्री नवीन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में डीएमओ और मंडी इंस्पेक्टर की संयुक्त टीम द्वारा मंडी परिसर कोंडागांव में औचक निरीक्षण कर अवैध धान भंडारण पर कार्यवाही की गई। खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडी परिसर में महावीर ट्रेडर्स की दुकान से 180 बोरी में धान बिना किसी दस्तावेज के पाया गया। उक्त धान की जब्ती की कार्यवाही कर प्रकरण बनाकर आगे की कार्यवाही की जा रही है।








