कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट
कोण्डागांव ! छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती (25वी वर्षगांठ) के उपलक्ष्य में दिनांक 01 नवंबर 2025 को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के 3.51 लाख आवासों में वर्चुअल रूप से गृह प्रवेश कार्यक्रम की शुरुआत की। इसी कड़ी में कोंडागांव जिले के विकासखंड केशकाल में भी जिला कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई के नेतृत्व में हजारों नवनिर्मित आवासों में पारंपरिक रीति रिवाजों से गृह प्रवेश कराया गया।
विकासखंड केशकाल के ग्राम पंचायत उन्दरी में जनपद पंचायत केशकाल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अनुराग सिन्हा, पंचायत सरपंच श्री रमेश मंडावी तथा जनपद और पंचायत के अन्य सभी प्रमुख व्यक्तियों की उपस्थिति में 25 आवासों में गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें एक मंच के माध्यम से जल्द आवास निर्माण करने वाले हितग्राहियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उपहार का भी वितरण किया गया।








