Buy Advt. Space

जिला स्तरीय गौधाम समिति की प्रथम बैठक संपन्न

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोण्डागांव ! कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि की उपस्थिति में गौ सेवा आयोग अतंर्गत गठित जिला स्तरीय गौधाम समिति की प्रथम बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में गौधाम योजना अंतर्गत प्राप्त 05 आवेदन पत्रों को राज्य स्तरीय समिति में भेजे जाने हेतु अनुमोदन प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में जिला स्तरीय समिति सदस्य श्री हेमचन्द्र सिंह ठाकुर जी, भेलवापदर, केशकाल, अध्यक्ष जिला स्तरीय गौधाम समिति जिला कोंडागाँव, पुलिस अधीक्षक, जिला कोंडागाँव, जिला पंचायत के सीईओ श्री अविनाश भोई, अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएँ डॉ. एम.बी. सिंह, श्री ईश्वर नारायण बेस, श्री लक्ष्मी नाथ नेताम, मसोरा, श्री राम कुमार पात्र, श्री विरेन्द्र यादव, श्रीमती बिन्दु शर्मा, डॉ. सुरेंद्र नाग वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी, डॉ. दीपिका सिदार, डॉ. आकांक्षा कश्यप इत्यादि उपस्थित रहे।

Leave a Comment