कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट
कोंडागांव ! कलेक्टर श्रीमति नुपूर राशि पन्ना के निर्देशन में तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अवनी कुमार बिसवाल महिला एवं बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में आदिकर्म योगी अंतर्गत सुपोषित जीवन अभियान का शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत सोमवार को कोंडागांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मसोरा (पंचायत भवन) में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य कोण्डागांव जिले को कुपोषण मुक्त बनाना है।
उक्त कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित कर आकर्षक रंगोली बनाया गया और आंगनबाड़ी केन्द्र मसोरा का अवलोकन किया गया और बच्चों के द्वारा फुलझड़ी जलाया गया। उसके उपरांत ग्राम पंचायत मसोरा में मशाल रैली निकाली गई, जिससे नागरिक कुपोषण को दूर करने और समाज के भविष्य को मजबूत करने में सहभागी बन सकें। सभी नागरिकों को मिलकर इस बात का ध्यान रखना है कि कोई भी बच्चा कुपोषित न हो। इस मशाल रैली में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अनिल कोर्राम (जनपद सदस्य), श्रीमती सुकली बाई नेताम (सरपंच), श्री राम कुमार नेताम (उपसरपंच), श्री मोहन नेताम (सचिव), पंचगण, श्रीमती पुष्पा वर्मा (सुपरवाईजर), आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मितानिन तथा ग्रामवासियों का भरपूर सहयोग रहा।








