Buy Advt. Space

वृद्धजनों को उपलब्ध कराई जा रही विशेष स्वास्थ्य सुविधाएं

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोण्डागांव ! कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देश एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर के चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में जिला अस्पताल कोंडागांव के फिजियोथैरेपी विभाग में वृद्धजन दिवस मनाया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार कोंडागांव में 1 अक्टूबर से 31अक्टूबर 2025 के मध्य विशेष स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराया जा रहा है। ज्ञात हो कि भारत सरकार द्वारा Older Persons Driving Local and Global Action : Our Aspirations Our Well & Being] Our Rights ” Theme पर निर्धारित किया गया है। जिला अस्पताल कोंडागांव के फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. पदमनाथ बघेल एवं डॉ. अंजू झा तथा सहायिका उपाशी नेताम के द्वारा वृद्धजनों को नारियल श्रीफल भेंट कर पुष्प माला पहनकर स्वागत किया गया।

उक्त कार्यक्रम में 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले हितग्राही का इलाज किया जा रहा है। ग्राम सरगीपारा कोंडागांव के निवासी 67 वर्ष के श्री मिच्चा राम 6 माह से कंधों के जाम होने से फ्रोजन शोल्डर से परेशान थे। हाथों को ऊपर नहीं उठा पा रहे थे, जो अभी फिजियोथेरेपी से पूरी तरह हाथ को ऊपर उठा पा रहे हैं। ऐसे ही कई वृद्धजन जिन्हें फिजियोथैरेपी की जरूरत वे अपना उपचार करा सकते हैं।

Leave a Comment