Buy Advt. Space

38वें नेशनल गेम्स: कोंडागांव की सुशीला नेताम के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की महिला तीरंदाजी टीम ने जीता कांस्य पदक

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोंडागांव ! उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में छत्तीसगढ़ की महिला तीरंदाजी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता। यह मुकाबला मेजबान उत्तराखंड की टीम के खिलाफ खेला गया। कड़े संघर्ष के बाद पहला मैच टाई रहा, लेकिन दूसरे और तीसरे मैच में छत्तीसगढ़ की तीरंदाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर दबाव और बढ़त बनाते हुए जीत दर्ज की।


संघ के कैलाश मुरारका ने इस जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, “फल उसी वृक्ष में लगते हैं जो झुकता है,” और उत्तराखंड के खेल प्रेमियों की खेल भावना की सराहना की।


इस मुकाबले में छत्तीसगढ़ की चांदनी साहू, सुलोचना राज, सुशीला नेताम और हर्षिता साहू ने शुरुआत से ही उत्तराखंड की टीम पर दबाव बनाए रखा और अंत तक शानदार खेल का प्रदर्शन किया। सुशीला नेताम ने छत्तीसगढ़ महिला तीरंदाजी टीम का नेतृत्व करते हुए कांस्य पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई। यह मुकाबला 7 फरवरी को खेला गया, जिसमें छत्तीसगढ़ ने उत्तराखंड को हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया।

Leave a Comment