पितेश्वर हरपाल गरियाबंद।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सुशासन का वास्तविक अर्थ तभी पूर्ण होगा, जब हमारी ग्रामीण महिलाएँ सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक रूप से सशक्त बनें। इसी सोच के साथ छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन की दिशा में प्रेरित करने के लिए एक ऐतिहासिक पहल की है।
राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत तैयार विशेष रेडियो कार्यक्रम “दीदी के गोठ” का शुभारंभ 31 अगस्त 2025 को दोपहर 12:15 बजे किया जाएगा। यह कार्यक्रम आकाशवाणी रायपुर केंद्र सहित प्रदेश के सभी आकाशवाणी केंद्रों से एक साथ प्रसारित होगा।
इसhttp://www.onlineradiofm.in/stations/all-india-air-raipur के साथ ही कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म पर भी उपलब्ध रहेगी।
“दीदी के गोठ” केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह महिलाओं को जागरूक, आत्मनिर्भर और संगठित करने का एक बड़ा माध्यम होगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शी सोच और सुशासन की परिकल्पना को यह कार्यक्रम नई दिशा प्रदान करेगा।
31 अगस्त से शुरू होगा महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु ‘दीदी के गोठ’ रेडियो कार्यक्रम








