Buy Advt. Space

10 साल की वफादारी टूटी एक रात में अल्ट्राटेक गोदाम में चोरी, आरोपी निकला पुराना मजदूर!

By




जेवरा सिरसा, दुर्ग अल्ट्राटेक सिमेंट गोदाम में ऑफिस का ताला तोड़कर ₹84,400 की चोरी करने वाला चोर कोई बाहरी नहीं बल्कि पिछले 10 सालों से काम करने वाला मजदूर ही निकला।

आरोपी राजेन्द्र ठाकुर ने गोदाम में मजदूरों की पेमेंट के बाद बची रकम की जानकारी होने का फायदा उठाया और दरवाजा तोड़कर नकदी चुरा ली।


पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ₹69,300 की नगदी आरोपी के घर से बरामद की।


पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि ₹15,100 खर्च कर चुका है।

चौकी जेवरा सिरसा पुलिस की सटीक कार्रवाई से मामला सुलझा, आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

टीम में रहे शामिल – उनि खगेन्द्र पठारे, प्र.आर. रेवती सिंह, आरक्षक हेमेन्द्र, नरेश, वसीम व महिपाल की सराहनीय भूमिका रही।

अपराध क्रमांक: 258/2025
धारा: 305(ए), 331(4) बी.एन.एस.

Leave a Comment