Buy Advt. Space

06 लाख 54 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने वाला शाखा प्रबंधक गिरफ्तार

By



गरियाबंद से नूतन साहू की रिपोर्ट
गरियाबंद !  गरियाबंद पुलिस ने महिला समूहों को वितरित किए गए लोन की राशि को हड़पने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा कंपनी के खाते में जमा न करते हुए रकम का निजी उपभोग कर कुल ₹6,54,802 की धोखाधड़ी की गई थी।

कार्रवाई का विवरण
दिनांक 24 जुलाई 2025 को सेटिन क्रेडिट केयर नेटवर्क लिमिटेड के डी.आर.एम. द्वारा थाना देवभोग में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायतकर्ता के अनुसार, यह कंपनी एक गैर बैंकिंग वित्तीय संस्था है जो गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को समूह बनाकर ऋण सुविधा उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य करती है।

पूर्व शाखा प्रबंधक उमाकांत पूरी पिता मनोरंजन पूरी उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम भिलाईगढ़, थाना सरायपाली, जिला महासमुंद, दिनांक 03.01.2023 से 24.02.2025 तक देवभोग शाखा में पदस्थ था। आरोपी द्वारा 01.05.2024 से 20.03.2025 तक महिला समूहों को वितरित किए गए ऋण की वसूली कर उसे कंपनी के खातों में जमा नहीं किया गया।

ग्राहकों द्वारा शाखा में नकद, फोन-पे और अन्य माध्यमों से जमा की गई ऋण राशि को आरोपी ने स्वयं खर्च कर गबन किया।

सबूतों में शामिल हैं:

बैंक स्टेटमेंट

जीएसटी प्रमाण पत्र

नियुक्ति पत्र

फोन-पे लेन-देन के स्क्रीनशॉट

ऋण वितरण से संबंधित ग्राहकों की रसीदें एवं विवरण


पूरी जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(2) एवं 316(5) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण:
नाम: उमाकांत पूरी
पिता का नाम: मनोरंजन पूरी
उम्र: 30 वर्ष
निवासी: ग्राम भिलाईगढ़, थाना सरायपाली, जिला महासमुंद (छ.ग.)



गरियाबंद पुलिस आम जनता से अपील करती है कि वित्तीय लेन-देन में सतर्कता बरतें और किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना तत्काल नजदीकी थाना में दें।
पुलिस अधीक्षक, गरियाबंद

Leave a Comment