कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट
उपस्थित छात्र/छात्राओं एवं शिक्षकों को सायबर अपराध के साथ साथ महिला अपराध, यातायात के नियम, नवीन आपराधिक कानून व नशामुक्ति के संबंध में दी गई विस्तृत जानकारी।
माकड़ी ! पुलिस अधीक्षक जिला कोण्डागांत श्री वाय० अक्षय कुमार (भा०पु०से०) के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्री कौशलेन्द्र देव पटेल एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोण्डागाव श्री रूपेश कुमार के मार्गदर्शन में थाना माकडी पुलिस द्वारा नवीन आपराधिक कानून, महिला अपराध, यातायात नियम, नशामुक्ति एवं विशेष तौर पर सायबर अपराध के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए थाना माकडी क्षेत्र में लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। इसी परिपेक्ष्य में आज दिनांक 10.10.2025 को हाई स्कूल ठेमगाँव में प्रधान आरक्षक राकेश जुर्री एवं महिला प्रधान आरक्षक विमला माला द्वारा स्कूल में उपस्थित सभी छात्र/छात्राओं, शिक्षकों को बढ़ते सायबर अपराध के बारे मे अवगत कराकर सायबर फ्रॉड से खुद को बचाने के तरीकों के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया, साथ ही महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराध, गुड टच, बैड टच के बारे मे बताया गया व यातायात नियमों का पालन करने, भारत सरकार द्वारा लागू किये गये तीन नये आपराधिक कानूनों के संबंध में एवं नशामुक्ति के तहत नशीली दवाओं के खतरों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया है। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव के अधिकारी/कर्मचारी द्वारा विधिक जानकारी दिया गया, इस दौरान स्कूल के छात्र/छात्रायें व शिक्षकगण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।








