Buy Advt. Space

हाई स्कूल उड़ीदगांव में थाना मकड़ी पुलिस द्वारा लगाया गया चलित थाना।

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

स्कूली छात्रों को दिया सायबर जागरूकता ,उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं गुरुजनों को नवीन अपराधी कानून ,साइबर अपराध, महिला अपराध ,यातायात के नियम व नशा मुक्ति के संबंध में दी गई विस्तृत जानकारी।

कोण्डागांव ! पुलिस अधीक्षक जिला कोण्डागांव श्री वायo अक्षय कुमार (भा०पु०से०) के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोंडागांव श्री कोशलेन्द्र देव पटेल तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोंडागांव श्री रुपेश कुमार के मार्गदर्शन में माकड़ी पुलिस द्वारा नवीन आपराधिक कानून, साइबर अपराध ,महिला अपराध, यातायात नियम नशा मुक्ति के बारे में लोगों का को जागरूक करने के लिए थाना माकड़ी क्षेत्र में लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इसी परिपेक्ष्य में आज दिनांक 10.09 .25 को निरीक्षक विकास बघेल थाना प्रभारी माकड़ी के नेतृत्व में हाई स्कूल उड़ीदगांव में चलित थाना लगाकर स्कूल में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं, गुरुजनों को भारत सरकार द्वारा लागू किए गए तीन नए कानून के संबंध में साइबर अपराध एवं साइबर अपराधों से खुद को बचाने के तरीकों के बारे में तथा महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों व यातायात नियमों का पालन करने एवं नशा मुक्ति के तहत नशीली दवाओं के खतरों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया है।


उक्त कार्यक्रम मे करीब 150 स्कूली छात्र छात्रों के साथ संस्था में पदस्थ शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे

Leave a Comment