कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट
घटना के चंद घण्टे में ही आरोपी को किया गया गिरफ्तार।,
शराब पीने के लिये अक्सर बाहर रहने की बात पर डण्डा मारकर पत्नी की हत्या।
,ग्राम धनपुर थाना कोतवाली कोण्डागांव का है मामला।,
नाम आरोपी- प्रेम नेताम पिता सुखराम नेताम जाति मुरिया उम्र 26 वर्ष निवासी ग्रामधनपुर थाना व जिला कोण्डागांव।
कोण्डागांव ! मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 10.09.2025 को प्रार्थी सन्तु राम कोर्राम पिता खुटी कोर्राम उम्र 62 वर्ष निवासी धनपुर की रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी पुत्री रजबती नेताम का विवाह धनपुर निवासी प्रेम नेताम के साथ 09 वर्ष पूर्व हुआ था जिसके दो बच्चे हैं उसकी बेटी व दामाद दोनो शराब पीने के आदि हैं, दिनांक 09.09.2025 को प्रेम नेताम काम करके वापस अपने घर आया तब रजबती नेताम घर पर नहीं थी बार बार शराब पीने घर से बाहर जाने के आदत से परेशान होकर आसपास तलाश किये नहीं मिलने पर ग्राम फुकागिरोला मामा के घर जाकर मामी रयबी मरकाम से रजबती नेताम के बारे में पूछा प्रेम नेताम को देखकर रजबती नेताम घर में छुप रही थी तब गुस्से में आकर पास में पड़े लडकी के डंडा एवं बड़गा से मारा एवं अपने घर लेकर आया और फिर लकड़ी डण्डा से मारकर कर हत्या कर दिया कि प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना कोण्डागांव में अपराध क्रमांक 301/2025 धारा 103(1) बीएनएस. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
मामले के गंभीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री वाय. अक्षय कुमार भा0पु0से0 के निर्देशन में अति0 पुलिस अधीक्षक श्री कौशलेन्द्र देव पटेल के मार्गदर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोण्डागांव श्री रूपेश कुमार के पर्यवेक्षण में तत्काल थाना कोण्डागांव की टीम तैयार कर आरोपी प्रेम नेताम पिता सुखराम नेताम जाति मुरिया उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम धनपुर थाना व जिला कोण्डागांव को घर ग्राम धनपुर में मिलने पर अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पूछताछ किये जो आरोपी ने बताया कि दिनांक 09.09.2025 को प्रेम नेताम काम करके वापस अपने घर आया तब रजबती नेताम घर पर नहीं थी बार बार शराब पीने घर से बाहर जाने के आदत से परेशान होकर आसपास तलाश किये नहीं मिलने पर ग्राम फुकागिरोला मामा के घर जाकर गुस्से में आकर पास में पड़े लकड़ी के डंडा एवं बड़गा से मारकर हत्या कर दिया। आरोपी प्रेम नेताम के विरूद्व पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने एवं अपराध कारित करना स्वीकार करने से गिरफ्तार कर आज दिनांक 11.09.2025 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोण्डागांव निरीक्षक टामेश्वर चैहान, उप निरीक्षक शशिभूषण पटेल, प्र0आर0 अशोक मरकाम, म0आर. कांतिदेवी नेताम, का विशेष योगदान रहा है।








