कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट
कोण्डागांव ! केशकाल ब्लॉक से लगभग 25 किलोमीटर दूर स्थित दूरस्थ ग्राम पंचायत कुएंमारी में बिहान योजना से जुड़े स्व सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बस्तर संभाग में चल रहे ओलंपिक खेल पंजीयन अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण युवाओं को खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही समूह की महिलाओं ने बस्तर की पारंपरिक वेशभूषा धारण कर अपनी समृद्ध लोकसंस्कृति और परंपराओं का सुंदर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर डीएमएम श्री विनय सिंह, डीपीएम एफएम श्री कुंज लाल सिंहा, बीपीएम श्री हरीशचंद्र मंडावी, संबंधित क्षेत्रीय समन्वयक तथा बिहान योजना के कैडर सदस्य उपस्थित थे।








