Buy Advt. Space

स्वास्थ्य कार्ड के आवेदनों का हो रहा त्वरित निराकरण
सात हितग्राहियों को बनाकर दिया गया आयुष्मान कार्ड
स्वास्थ्य सुविधाओं का मिलेगा लाभ

By

गरियाबंद से नूतन साहू की रिपोर्ट
गरियाबंद ! कलेक्टर श्री बीएस उइके के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गार्गी यदु पाल के मार्गदर्शन में सुशासन तिहार 2025 अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में आयुष्मान कार्ड संबंधित प्राप्त ऑनलाईन आवेदन का तवरित निराकरण करते हुए 7 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाकर उन्हें प्रदान किया गया। सुशासन तिहार के तहत आवेदनों के त्वरित निराकरण से हितग्राहियों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल पायेगा। इसके तहत स्वास्थ्य संबंधी जरूरी इलाज एवं निशुल्क दवाईयों का भी लाभ मिल पायेगा। आयुष्मान कार्ड बनने पर हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार जताते हुए सुशासन तिहार की प्रशंसा की।


सीएमएचओ डॉ. गार्गी यदुपाल ने बताया कि सुशासन तिहार के दौरान आवेदन प्राप्त हुए थे। जिसका स्वास्थ्य विभाग द्वारा त्वरित निराकरण करते हुए आवेदक श्री तिलक राम साहू, ग्राम-नागझर, श्री नागेश कुमार साहू, नगर पंचायत-कोपरा, श्री राजेश्वर कुमार नेताम, ग्राम-केंवटीझर, श्रीमती डिगेश्वरी धु्रव, ग्राम-रानीपरतेवा, श्रीमती किरण साहू, ग्राम-किरवाई, श्रीमती सीता बाई, ग्राम-अरण्ड एवं साकीर मियां ग्राम-कुण्डेल से संबंधित को आयुष्मान कार्ड बनाकर प्रदाय किया गया है। जिससे हितग्राही आवश्यकता पड़ने पर योजना का लाभ आयुष्मान कार्ड के माध्यम से पंजीकृत अस्पतालों में भर्ती होने पर प्राप्त कर सकते है।

Leave a Comment