Buy Advt. Space

स्वामी आत्मानंद इंग्लिश-हिंदी मीडियम स्कूल जालबांधा में छात्रा संघ का गठन, गुप्त मतदान से चुने गए पदाधिकारी

By

खैरागढ़ से रवि गहने की रिपोर्ट

खैरागढ़-जालबांधा ! स्वामी आत्मानंद इंग्लिश-हिंदी मीडियम स्कूल, जालबांधा में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत छात्रा संघ का गठन किया गया। इस अवसर पर स्कूल परिसर में पूर्ण पारदर्शिता के साथ गुप्त मतदान प्रणाली अपनाई गई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मतदान के पश्चात घोषित परिणाम में निम्न छात्र-छात्राओं को विभिन्न पदों के लिए चुना गया:

शाला नायक: देवा पटेल

उप शाला नायक: देवकी धनकर

सचिव: रविन

सह सचिव: रश्मि लहरें

विज्ञान सचिव: मयंक

खेल सचिव: यज्ञ बंजारे

संस्कृतिक सचिव: मनीषा रेड

कक्षा सचिव: दीपेश

स्काउट सचिव: दीक्षायु सिन्हा

गाइड सचिव: हीरा साहू

अनुशासन सचिव: तामेश्वर

छात्रा प्रतिनिधि: चंचल सिन्हा और समीर


संस्था के प्राचार्य श्री कपिल देव वर्मा सहित शिक्षकगण हेमसिंग वर्मा, एस.आर. वर्मा, के.के. यादव, यामिनी मोरे, पुष्पा साहू, सुशील तिवारी और जितेंद्र यादव की उपस्थिति में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को तिलक लगाकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

इस सफल आयोजन की जानकारी डी.के. गंजीर ने साझा की।

Leave a Comment