कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट
कोण्डागांव ! मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर के चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में विकासखंड विश्रामपुरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 256 गर्भवती माता का जांच एवं काउंसलिंग किया गया और अन्य मरीज जैसे हाइपरटेंशन के 66, टीबी के 16 मधुमेह के 80, कैंसर स्क्रीनिंग 66 मरीजों का किया गया। शिविर में कुल 398 लाभार्थी शामिल हुए, जिनका आयुष्मान कार्ड आभा आईडी कार्ड बनाया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री सुकमन नेताम उपस्थित थे। इनके साथ ही खंड चिकित्सा अधिकारी श्री डॉक्टर अनुराग भारती एवं उनके सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम उपस्थित थे जिला चिकित्सालय से चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम में डॉक्टर आरके चंद्रउपस्थित हैवंशी (मेडिसिन विशेषज्ञ) डॉक्टर माधव पटेल (स्त्री रोग विशेषज्ञ) डॉक्टर शिखा कश्यप (शिशु रोग विशेषज्ञ) उपस्थित रहे।








