Buy Advt. Space

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव पहुंचे जालबांधा, बच्चों से की बातचीत

By



रवि गहने जालबांधा।  स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव आज पीएम श्री सेजेस स्कूल, जालबांधा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्राथमिक और हाई स्कूल के बच्चों से नाम एवं कक्षा पूछकर उन्हें बधाई दी और पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी।

मंत्री यादव ने कहा कि शासन से जारी आदेशों को तत्काल लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने बच्चों की सुविधा के लिए प्रार्थना सेट का निर्माण और एआरओ वाटर मशीन की व्यवस्था शीघ्र कराने की घोषणा की।

कार्यक्रम में विधायक दुर्ग एवं स्कूल शिक्षा मंत्री के साथ जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, पवन शर्मा, मन्नू साहू, तोरण डहरिया, खैरागढ़ जिला शिक्षा अधिकारी लाल जी द्विवेदी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी छुईखदान रमेंद्र कुमार डडसेना, सरपंच जयराम वर्मा सहित जनप्रतिनिधि और शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Comment