Buy Advt. Space

स्कूलों की मूल्यांकन प्रणाली में होगा बदलाव अब वार्षिक परिणाम में जोड़े जाएंगे त्रैमासिक और छःमाही परीक्षा के अंक

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोंडागांव ! शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के उद्देश्य से प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्तर की मूल्यांकन प्रणाली में आंशिक परिवर्तन किया गया है।इसके अनुसार कक्षा पहली, दूसरी, तीसरी, चौथी, छठवीं एवं सातवीं की वार्षिक परीक्षा में प्रत्येक विषय के त्रैमासिक परीक्षा के अंकों का 20 प्रतिशत और छःमाही परीक्षा के अंकों का 20 प्रतिशत अधिभार के रूप में जोड़ा जाएगा, अर्थात् त्रैमासिक 20 प्रतिशत, छःमाही 20 प्रतिशत तथा वार्षिक परीक्षा के 60 प्रतिशत अंकों को मिलाकर परीक्षाफल तैयार किया जाएगा।

कक्षा पांचवीं एवं आठवीं के लिए वार्षिक परीक्षा में छःमाही परीक्षा के अंकों का 30 प्रतिशत अधिभार के रूप में जोड़ा जाएगा, यानी छःमाही 30 प्रतिशत और वार्षिक 70 प्रतिशत अंकों के आधार पर परिणाम घोषित होगा। इसी प्रकार कक्षा नौवीं एवं ग्यारहवीं में भी छःमाही परीक्षा के अंकों का 30 प्रतिशत अधिभार के रूप में जोड़ा जाएगा, जिसके तहत छःमाही 30 प्रतिशत और वार्षिक परीक्षा के 70 प्रतिशत अंकों को मिलाकर परीक्षाफल तैयार किया जाएगा। इस नई प्रणाली से विद्यार्थियों का सतत मूल्यांकन संभव होगा तथा पूरे सत्र के प्रदर्शन के आधार पर अधिक पारदर्शी परिणाम प्राप्त किए जा सकेंगे।

Leave a Comment