कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट
कोण्डागांव ! सेवा पखवाड़ा अन्तर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के अतिवृद्धजनों हेतु एवं पैर से दिव्यांग, दृष्टिबाधित दिव्यांगों हेतु बुधवार को परिवहन विभाग कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता सोरी के द्वारा आवेदकों को निःशुल्क बस पास की सुविधा (कार्ड) प्रदान की गयी, जिससे दिव्यांगजनों एवं वृद्धजन निःशुल्क बस यात्रा कर सकेंगे। साथ में वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों को साल व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। वृद्ध हितग्राहियों हेतु परिवहन की भी व्यवस्था की गई। समाज कल्याण विभाग अधिकारी श्रीमती ललिता लकड़ा के द्वारा कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापित किया।








