कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट
कोंडागांव ! सेवा पखवाड़ा अन्तर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा जिला चिकित्सालय कोण्डागांव में शुक्रवार को दिव्यांग प्रमाणीकरण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कुल पंजीयन 193 दिव्यांगजनों का पंजीयन पंजीकृत किया गया। पंजीकृत दिव्यांगजनों में 92 दिव्यांगजनों को प्रमाण प्रत्र प्रदान किया गया। साथ ही 18 एक्स रे, 11 दिव्यांगजनों को व्हील चेयर, 06 दिव्यांगजनों को बैसाखी, 05 दिव्यांगजनों को श्रवणयंत्र, 03 आयुष्मान कार्ड, 03 आधार कार्ड एवं 11 वृद्धजनों को छड़ी प्रदान किया गया, वहीं जिसमें 15 दिव्यांगजनों को अपात्र किया गया। दिव्यांगजनों, वृद्धजनों हेतु निःशुल्क पासपोर्ट साइज फोटो, भोजन एवं अवागमन हेतु व्यवस्था किया गया था।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष टोमेंद्र सिंह ठाकुर, भेलवापदर वार्ड पार्षद श्री सहदेव साहू सरपंच बांसकोट श्री शीतल नाग एवं सिद्धार्थ महाजन अध्यक्ष बस्तर विकास सेवा संस्थान समिति कोण्डागांव एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारी श्रीमती ललिता लकड़ा उप संचालक मेडिकल बोर्ड टीम एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।








