Buy Advt. Space

सीजीपीएससी परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा 09 फरवरी को

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

पारदर्शी आयोजन के संबंध हुई बैठक

कोंडागांव ! छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा 09 फरवरी को आयोजित होने वाले प्रारंभिक परीक्षा के संबंध में आज केन्द्राध्यक्षों एवं पर्यवेक्षकों के लिए प्रशिक्षण का आयोजन जिला कार्यालय के सभाकक्ष में किया गया। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर सुश्री निकिता मरकाम ने जिले में भर्ती परीक्षा के सफल एवं पारदर्शी आयोजन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा के आयोजन के दौरान सभी आवश्यक तैयारी पूर्ण करने के साथ पूरी सतर्कता बरतने और पारदर्शी एवं निष्पक्ष परीक्षा के आयोजन कराने में गंभीरता से अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन करते हुए आयोग के दिशानिर्देश का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया।


नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर सुश्री निकिता मरकाम ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा 09 फरवरी दिन रविवार को प्रथम पेपर पूर्वान्ह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पेपर दोपहर 03 बजे से 05 बजे तक आयोजित की जाएगी, जिसमें जिले के कुल दो हजार पाँच सौ पच्चीस परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके लिए कुल 08 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। शशि भूषण कनोज्जे ने बताया कि परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र के साथ परीक्षा केन्द्र में फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। परीक्षा प्रारंभ होने के 15 मिनट बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही प्रवेश पत्र में दिए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन करने को कहा। बैठक में परीक्षा आयोजन की प्रक्रियाओं की जानकारी देते हुए इस दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।साथ ही पारदर्शी ढंग से परीक्षा संपन्न कराने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

Leave a Comment