Buy Advt. Space

सीएम से मिले BSP के नए निदेशक, कहा- प्रदेश विकास में निभाएगा अहम भूमिका

By


एशियन पॉवरलिफ्टिंग में गोल्ड जीतने वाली नमी राय पारेख से भी की मुलाकात, बेटियों के लिए बनी प्रेरणा

रायपुर ! मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से बुधवार को उनके निवास कार्यालय में भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के नवनियुक्त निदेशक श्री चित्त रंजन महापात्र ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर श्री महापात्र ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ, शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री साय ने उन्हें नयी जिम्मेदारी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भिलाई स्टील प्लांट प्रदेश के औद्योगिक और सामाजिक विकास में एक महत्वपूर्ण स्तंभ है।



मुख्यमंत्री ने कहा कि बीएसपी द्वारा कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) मद से शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार जैसे क्षेत्रों में प्रभावी कार्य किया जाना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि श्री महापात्र के नेतृत्व में बीएसपी प्रदेश के समग्र विकास में नई ऊँचाइयों को छुएगा।

छत्तीसगढ़ की बेटी नमी राय पारेख ने दिलाया प्रदेश को गर्व

इसी दिन मुख्यमंत्री श्री साय से एशियन अफ्रीकन पैसिफिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 की स्वर्ण पदक विजेता नमी राय पारेख ने भी भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि 5 से 13 जुलाई तक जापान के हिमेजी शहर में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में उन्होंने 57 किलोग्राम डेडलिफ्ट वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।

मुख्यमंत्री ने नमी को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है, बल्कि यह प्रदेश की बेटियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने कहा, “आपने अपने समर्पण और परिश्रम से प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। छत्तीसगढ़ को आप पर गर्व है।”

इस अवसर पर श्री अंजय शुक्ला, अंजिनेश शुक्ला, श्री सनी पारेख सहित अन्य गणमान्यजन भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment