Buy Advt. Space

सीएम ने गरियाबंद में 338 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन मोदी के गांरटी के वादों को पूरा कर रही छत्तीसगढ़ शासन : मुख्यमंत्री

By


गरियाबंद से नूतन साहू की रिपोर्ट

गरियाबंद । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एक दिवसीय प्रवास के तहत गरियाबंद जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर जिले को विभिन्न विकास कार्यो की सौगात दी। उन्होंने 338 करोड़ रुपए के 193 कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया। इनमें 119 करोड़ रुपए के 44 कार्यों का लोकार्पण तथा 219 करोड़ रुपए के 149 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। साथ ही 99 हितग्राहियों को 1 करोड़ 27 लाख रूपये राशि के सामग्री वितरण किया।

इसके अलावा विभागीय स्टॉल का अवलोकन कर मौके पर ही हितग्राहियों को कृषि पंप, मछली जाल, आदि योजनाओं से लाभान्वित किया। मुख्यमंत्री साय ने जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र देवभोग-झाखरपारा के 36 गांवों के लोगों की सुविधा के लिए बेलाट नाले पर पुल निर्माण की घोषणाा की। इससे आसपास के हजारों लोग लाभान्वित होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ शासन लोगों की भलाई एवं हित के लिए सदैव तत्पर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विकास के दिये गये गारंटी अनुरूप शासन काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी जी की गारटी के वादों को पूरा करके लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है।

Leave a Comment