रायपुर, 19 अगस्त 2025। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कैबिनेट में आज शपथ लेने वाले तीनों नए मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। मंत्रियों को मिले विभाग इस प्रकार हैं

गजेंद्र यादव – स्कूल शिक्षा विभाग
राजेश अग्रवाल – पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग
गुरु खुशवंत साहेब – कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग
नए मंत्रियों को मिले इन अहम विभागों को लेकर प्रदेश की राजनीति में नई हलचल देखी जा रही है। माना जा रहा है कि शिक्षा, पर्यटन और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अब नई नीतियों और योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।








