Buy Advt. Space

सहायक उपनिरीक्षक सैय्यद इरफानूल हयात को गरियाबंद पुलिस परिवार ने दी ससम्मान विदाई

By

गरियाबांद से नूतन साहू की रिपोर्ट

गरियाबंद ! आज गरियाबंद पुलिस परिवार की ओर से पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे सहायक उपनिरीक्षक सैय्यद इरफानूल हयात को ससम्मान विदाई दी गई। यह भावुक क्षण पुलिस अधीक्षक कार्यालय, गरियाबंद के सभा कक्ष में आयोजित एक गरिमामयी कार्यक्रम में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र चंद्राकर, एसडीओपी गरियाबंद निशा सिन्हा, उप पुलिस अधीक्षक गोपाल वैश्य सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। इस अवसर पर गरियाबंद पुलिस परिवार की ओर से हयात जी को शाल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनके समर्पित सेवाकाल हेतु आभार प्रकट किया गया।

सैय्यद इरफानूल हयात जी ने वर्ष 1991 में रायपुर जिले में पुलिस आरक्षक के पद से सेवा यात्रा प्रारंभ की। वर्ष 2009 में प्रधान आरक्षक पद पर पदोन्नति प्राप्त की तथा 2021 में उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन के आधार पर सहायक उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए। वर्ष 2024 से अब तक वह गरियाबंद जिले की साइबर टीम में पदस्थ रहे।

अपने सम्पूर्ण सेवाकाल के दौरान हयात जी ने ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण भाव से कार्य करते हुए पुलिस विभाग को गौरवान्वित किया। उनके अनुकरणीय कार्यों और आचरण से सहकर्मी सदैव प्रेरित होते रहे हैं।

गरियाबंद पुलिस परिवार उनकी दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं करता है।

Leave a Comment