Buy Advt. Space

सरकारी नौकरी का लालच देकर ₹15 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

By


दुर्ग। थाना मोहन नगर पुलिस ने सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर ₹15 लाख की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने फर्जी नियुक्ति पत्र और दस्तावेज तैयार कर पीड़ित से मोटी रकम ऐंठ ली थी।

थाना प्रभारी के अनुसार, दिनांक 10 अगस्त 2025 को प्रार्थी रूपेश कुमार पिता लालचंद (30 वर्ष), निवासी अंबेडकर नगर वार्ड 58, उरला ने थाना आकर लिखित शिकायत दी कि कुछ व्यक्तियों ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी दस्तावेज बनाकर उससे ₹15,00,000/- की ठगी की है।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 394/2025 धारा 420, 467, 468, 471, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित कर संदिग्धों की तलाश शुरू की गई।

11 अगस्त 2025 को पुलिस टीम ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। पर्याप्त सबूत मिलने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी – हितेश सिन्हा (30 वर्ष), निवासी बोरसी रोड, न्यू आदर्श नगर, दुर्ग, थाना पदमनाभपुर, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)।

पुलिस ने मामले में सतर्कता बरतने की अपील की है, ताकि आमजन इस तरह के नौकरी के लालच में न फंसें।

Leave a Comment