Buy Advt. Space

समाधान शिविर में हितग्राहियों के आवेदनों का किया जा रहा निराकरण फिंगेश्वर के परसदाजोशी में शिविर का हुआ आयोजन

By

गरियाबंद से नूतन साहू की रिपोर्ट
हितग्राहियों को ट्राई सायकल, किसान क्रेडिट कार्ड और जॉब कार्ड, श्रवण यंत्र से किया गया लाभान्वित

गरियाबंद ! जिले में समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में लोगों की मांग एवं समस्याओं से संबंधित आवेदनों का निराकरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज विकासखण्ड फिंगेश्वर के ग्राम परसदाजोशी में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति से अवगत कराया गया।

शिविर में कृषि विभाग द्वारा 8 किसानों को धान बीज, 3 किसानों को नये किसान क्रेडिट कार्ड, 07 हितग्राहियों को किसान किताब, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 5 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, समाज कल्याण विभाग द्वारा 3 हितग्राहियों को मोटराईज्ड ट्रायसाइकल, 4 दिव्यांग को श्रवण यंत्र का वितरण किया गया। इसी तरह महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 7 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व 5 बच्चों का अन्नप्राशन किया गया।

शिविर में कलेक्टर श्री बी.एस. उइके, अपर कलेक्टर श्री नवीन भगत, एसडीएम श्री विशाल महाराणा, जिला पंचायत सभापति श्रीमती नंदिनी ढीढी, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत फिंगेश्वर श्री सतीश यादव, जनपद सभापति श्री दिलीप साहू, वरिष्ठ नागरिक श्री ईश्वर साहू, श्री रिकेश साहू, श्री कोमल ढीढी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे।


इस अवसर पर कलेक्टर श्री बीएस उइके ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप राज्य में शुरू किए गए सुशासन तिहार के आयोजन के उद्देश्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कलेक्टर श्री उइके ने सुशासन तिहार के आयोजन के निर्णय को राज्य सरकार के अत्यंत जनहितैषी एवं संवेदनशील निर्णय बताते हुए सराहना की। उन्होंने कहा कि इस सुशासन तिहार के माध्यम से राज्य सरकार के द्वारा शासकीय काम-काज में पारदर्शिता लाने तथा शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का कारगार प्रयास किया गया है।

श्री उइके ने कहा कि सुशासन तिहार के अंतर्गत पहले चरण में प्राप्त आवेदनों का समुचित परीक्षण कर दूसरे चरण के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा उन सभी आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित किया गया है।

Leave a Comment