कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट
कोण्डागांव ! आज दिनाँक 19.08.2025 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोण्डागाँव श्री वाय. अक्षय कुमार द्वारा थाना अनंतपुर में वार्षिक निरीक्षण किया गया निरीक्षण में पुलिस अधीक्षक महोदय को गार्ड द्वारा सलामी दी गई पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा साफ सुथरी वर्दी में उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों का टर्न आउट व किट परेड का निरीक्षण किया गया किट परेड निरीक्षण पश्चात् पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना भवन व परिसर का निरीक्षण कर साफ सफाई संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए तथा थाना के समस्त अभिलेखों का अवलोकन कर सीसीटीवी, मालखाना, सीसीटीएनएस, स्टोर आदि के रखरखाव, कर्तव्य के प्रति सजग रहने आवश्यक दिशा निर्देश, अपराध नियंत्रण एवं उपस्थित अधि./कर्मचारियों को अच्छे से कर्तव्य निर्वहन करने के संबंध में विशेष समझाईश दिया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोण्डागाँव श्री वाय. अक्षय कुमार के द्वारा थाना अनंतपुर में वार्षिक निरीक्षण के दौरान श्रीमान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी महोदय श्री रूपेश कुमार भी उपस्थित रहे।








