Buy Advt. Space

शेयर मार्केट निवेश के नाम पर 12 करोड़ की ठगी, पाँच आरोपी गिरफ्तार

By


दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने एक बड़े निवेश घोटाले का पर्दाफाश किया है। शेयर मार्केट में रकम दुगुनी करने का लालच देकर निवेशकों से करीब 12 करोड़ रुपये की ठगी की गई। इस मामले में मुख्य आरोपी स्नेहांशु नामदेव, उसकी पत्नी डाली नामदेव समेत कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से ठगी की रकम से खरीदी गई हार्ले डेविडसन मोटरसाइकिल, टाटा कर्व कार, महंगे मोबाइल, सोने-चांदी के जेवर और कई चल-अचल संपत्तियों के दस्तावेज जब्त किए हैं।

फर्जी कंपनियों से चल रहा था खेल

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी स्नेहांशु नामदेव ने अपनी पत्नी और सहयोगियों के साथ मिलकर दो फर्जी कंपनियां बनाई थीं:

निशा बिजनेस कंसलटेंट प्रा. लि. (सूर्या मॉल, जुनवानी)

यूनिक इन्वेस्टमेंट साल्यूशन (सुपेला चौक)


इन कंपनियों के जरिए लोगों को 20–40% मासिक मुनाफे और एक साल में रकम दुगुनी करने का लालच दिया गया। नए निवेशक जोड़ने के लिए एजेंटों को 10–15% कमीशन भी दिया जाता था।

फर्जी दस्तावेज और नकली सॉफ्टवेयर से बना भरोसा

निवेशकों को विश्वास दिलाने के लिए फर्जी निवेश संबंधी दस्तावेज बनाए गए।

मिरर इमेज सॉफ्टवेयर से नकली आईडी और पासवर्ड बनाकर उन्हें भेजा जाता था, ताकि निवेश वास्तविक लगे।

व्हाट्सएप के जरिए यह जानकारी शेयर कर लोगों को ठगा गया।

शिकायत पर खुला मामला

प्रार्थी करण शर्मा ने थाना सुपेला में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि स्नेहांशु और उसकी पत्नी सहित अन्य आरोपियों ने उनसे और उनके साथियों से लगभग 66.47 लाख रुपये की ठगी की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।


आरोपियों की आलीशान लाइफस्टाइल

पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने फर्जी डायरेक्टर बनाकर कंपनियां चलाईं। न तो कंपनियों का SEBI या RBI में पंजीयन था। आरोपी केवल पैसों की मनी रोलिंग कर रहे थे। निवेशकों से करोड़ों रुपये वसूल कर खुद की आलीशान जिंदगी जी रहे थे।



जब्त संपत्ति

अब तक पुलिस ने आरोपियों से करीब 1 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति और सामान जब्त किए हैं, जिनमें शामिल हैं:

हार्ले डेविडसन मोटरसाइकिल

टाटा कर्व कार और स्कूटी

सोने-चांदी के जेवरात

नगदी रकम

फ्लैट और जमीन-जायदाद के दस्तावेज

बैंक पासबुक, चेकबुक

कंप्यूटर और लैपटॉप


कानूनी कार्रवाई

पुलिस ने मामले में धारा 318(4), 61(2) BNS के तहत अपराध दर्ज किया है। साथ ही अन्य पीड़ितों से भी जानकारी एकत्र की जा रही है, ताकि कुल ठगी गई रकम का आकलन हो सके।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि—
“निवेशकों से अपील है कि किसी भी स्कीम में पैसा लगाने से पहले उसकी वैधता और रजिस्ट्रेशन की पूरी जानकारी अवश्य लें। ऐसे धोखाधड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

1 thought on “शेयर मार्केट निवेश के नाम पर 12 करोड़ की ठगी, पाँच आरोपी गिरफ्तार”

  1. Bhilai durg me UP investment company Services ke naam se chal Raha hai kripya janch karae kya yah sahi hai. Jisme logo se Paisa jama karakar per month 6 percentage return Diya ja raha hai
    Address aarya nagar ghansyam Singh Kanya Mahavidyalaya ke samne durg

    Reply

Leave a Comment