Buy Advt. Space

शहिद नगरी में प्रधानमंत्री आवास पाने भटक रहे हितग्राही
आवास योजना होने के बावजूद भी हितग्राहियों  के पास पट्टा ही नहीं

By
Last updated:

खैरागढ़ से दीनदयाल यदु की रिपोर्ट
छुईखदान ।  आज छुईखदान नगर के विवेकानंद संस्कार स्कूल में आयोजित क्रीडा उत्सव में शिरकत करने राजनांदगांव लोकसभा के सांसद संतोष पांडे पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने उन्हें छुई खदान  के मूलभूत समस्याओं से अवगत कराते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनकल्याणकारी योजना प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना 2.0 अंतर्गत बहुत से हितग्राहियों ने आवास योजना के तहत अपना फॉर्म भरा है और जिसे कुछ नियम और कायदे होने के कारण अपात्र घोषित किया जा रहा है जिससे यह बात निकलकर सामने आया की छुई खदान नगर नजूल भूमि में होने के कारण लोगों के पास पट्टा नहीं है जिस कारण हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।


लगातार लोगों में यह बात गूंज रही है कि जब पूरा छुईखदान नगर नजूल में है तो प्रधानमंत्री के योजना का लाभ हमें कैसे मिलेगा हमें कौन दिलवाएगा इसी तारतम्य में में आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सांसद संतोष पांडे को ज्ञापन सौंपते हुए पूरे विषय से अवगत कराते हुए जल्द से जल्द निराकरण करने आग्रह किया जिसे सहजता से स्वीकार करते हुए संसद के द्वारा जल्द ही इस समस्या से छुटकारा छुईखदान को दिलाने का आश्वासन भी दिया है ।

Leave a Comment