कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट
कोंडागांव ! नगरीय निकाय आम निर्वाचन-2025 हेतु जिला कोण्डागांव के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक श्री पंकज कुमार से निर्वाचन के दौरान के व्यय से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत व जानकारी हेतु संपर्क किया जा सकता है। उनके द्वारा नगरीय निकाय आम निर्वाचन-2025 अन्तर्गत नगरपालिका परिषद कोण्डगांव, नगर पंचायत फरसगांव एवं नगर पंचायत केशकाल के व्ययों का प्रेक्षण किया जा रहा है। व्यय प्रेक्षक से मोबाईल नम्बर 8982364274 में सम्पर्क कर सकते हैं तथा पुराना विश्राम गृह कोण्डागांव के शबरी कक्ष में भी मिल सकते हैं।








