Buy Advt. Space

विश्व योग दिवस 2025 पर गरियाबंद पुलिस ने किया सामूहिक योगाभ्यास

By

गरियाबंद से नूतन साहू की रिपोर्ट

गरियाबंद ! अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” की थीम पर गरियाबंद जिले के सभी थाना, चौकी, पुलिस लाइन एवं सीआरपीएफ कैंपों में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया।


पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास किया। कार्यक्रम का उद्देश्य शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना तथा नियमित योग को दिनचर्या में शामिल करना था।

इस अवसर पर सभी ने यह संकल्प लिया कि वे प्रतिदिन योगाभ्यास करेंगे और इसे अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएंगे


  1. गरियाबंद पुलिस लाइन में अधिकारियों द्वारा योग करते हुए।
  2. थाना राजिम में पुलिसकर्मियों का सामूहिक योगाभ्यास।
  3. सीआरपीएफ कैंप में जवानों ने किया प्रातःकालीन योग।
  4. “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” संदेश के साथ आयोजन।

Leave a Comment