Buy Advt. Space

विश्व पर्यावास दिवस पर भिलाई में तकनीकी परिचर्चा आयोजित

By

भिलाई। इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) भिलाई शाखा द्वारा विश्व पर्यावास दिवस 2025 पर सिविक सेंटर स्थित इंजीनियर्स भवन में “संकट के शहरी समाधान” विषय पर तकनीकी परिचर्चा आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री पुनीत चौबे ने की। मुख्य अतिथि श्री तारण प्रकाश सिन्हा, डॉ. अनीता सावंत, श्री सूर्यभान सिंह ठाकुर एवं मुख्य वक्ता डॉ. विवेक अग्निहोत्री (NIT रायपुर) रहे।

श्री सिन्हा ने भारत की प्राचीन नगरीय सभ्यता को आधुनिक शहरी समाधान का आधार बताया। डॉ. सावंत ने राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) की जानकारी देते हुए भिलाई की वायु गुणवत्ता में सुधार को रेखांकित किया। श्री ठाकुर ने नगर नियोजन एवं अवैध प्लॉटिंग के दुष्प्रभावों पर चर्चा की, जबकि डॉ. अग्निहोत्री ने सतत जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में बीएसपी, राज्य शासन व शैक्षणिक संस्थानों के अधिकारी, इंजीनियर्स और छात्र शामिल हुए। संचालन श्री विक्की कुमार ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन श्री अरविंद रस्तोगी ने दिया।

Leave a Comment