गरियाबंद से नूतन साहू की रिपोर्ट
गरियाबंद! जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अशोक पांडेय सर के आदेशानुसार एवं जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्रीमती दीपा शाह मैडम के नेतृत्व व जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री अनिल द्विवेदी सर के मार्गदर्शन में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत गरियाबंद परियोजना के ग्राम पंचायत एवं आंगनबाड़ी केंद्र में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर DWCDO मैडम एवं CDPO सर के कर कमलों द्वारा वृक्षारोपण किया गया साथ ही हब की टीम द्वारा पर्यावरण संरक्षण के महत्व एवं अपने पर्यावरण के प्रति हमारी सामूहिक और व्यक्तिगत जिम्मेदारी के बारे चर्चा की गई। आज के इस कार्यक्रम में सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सरपंच,सचिव फॉरेस्ट गार्ड, हब की टीम एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाए गए छायादार और फलदार पौधे








