Buy Advt. Space

विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में बीएलए और बीएलओ का प्रशिक्षण संपन्न

By
Last updated:

कोण्डागांव से बन्नूराम की रिपोर्ट

कोण्डागांव ! जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को सुचारू और त्रुटि रहित ढंग से संपन्न कराने हेतु कोण्डागांव विधानसभा एवं नारायणपुर विधानसभा (आंशिक) के अंतर्गत विभिन्न राजनैतिक दलों के बूथ स्तरीय अभिकर्ताओं और बूथ लेवल अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। बीएलए और बीएलओ का यह एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जनपद पंचायत कोंडागांव के सभाकक्ष में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में एसडीएम एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री अजय उरांव द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन की प्रक्रिया की जानकारी दी। साथ ही बीएलओ और बूथ स्तरीय अभिकर्ताओं को फॉर्म भरने की सही प्रक्रिया, पुनरीक्षण के दौरान मतदाता सूची को अद्यतन करने के लिए बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी बताया गया। इस अवसर पर तहसीलदार श्री मनोज रावटे, डिप्टी कलेक्टर सुश्री रश्मि पोया उपस्थित रहे।

Leave a Comment