Buy Advt. Space

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान : बीएलओ घर-घर जाकर कर रहे मतदाताओं का सत्यापन 4 दिसंबर तक चलेगा मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य कोंडागांव एसडीएम ने एसआईआर प्रक्रिया का किया निरीक्षण

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोंडागांव ! भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में कोंडागांव जिले में निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।अभियान के तहत जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर गणना पत्रक का वितरण कर रहे हैं।

एसडीएम कोंडागांव श्री अजय उरांव ने बताया कि समस्त बीएलओ को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के लिए आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। बीएलओ अपने-अपने क्षेत्र में जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं, गणना पत्रक भरवा रहे हैं तथा नए मतदाताओं के नाम जोड़ने हेतु फार्म-6 भरवाने का कार्य भी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के संबंध में जनजागरूकता हेतु कोटवारों के माध्यम से गांव-गांव में मुनादी कराई जा रही है।

साथ ही बीएलओ के सहयोग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी भी वालेंटियर के रूप में लगाई गई है। इसी क्रम में सोमवार को एसडीएम श्री अजय उरांव द्वारा मतदान केंद्र क्रमांक 139 में जाकर बीएलओ द्वारा गणना फॉर्म वितरण की जानकारी ली और फॉर्म भरने के संबंध में उनके घरों में मतदाताओं को समझाइश दी गई। साथ ही गणना फॉर्म वितरण कार्य में गति लाने के निर्देश दिए गए।उल्लेखनीय है कि यह अभियान 4 दिसंबर 2025 तक संचालित रहेगा।

प्रत्येक मतदाता को गणना पत्रक की दो प्रतियां प्रदान की जा रही हैं। इस प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन, त्रुटिरहित और सटीक बनाना है। इस विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान वर्तमान मतदाता सूची के साथ-साथ वर्ष 2003 में किए गए विशेष गहन पुनरीक्षण और वर्ष 2025 की मतदाता सूची के अनुसार मतदाताओं का पुनः सत्यापन किया जा रहा है।

Leave a Comment