गरियाबंद से दिव्यांश पटेल की रिपोर्ट
सरदार वल्लभभाई पटेल पारा वार्ड क्रमांक 03 विश्वकर्मा मंदिर के पास महान समाज सुधारक माता सावित्री फुले चौक का हुवा नामकरण।
राजिम न्यूज :- नगर पंचायत राजिम का परिषद का बैठक दिनांक 12 जून को सम्पन्न हुवा।
जिसमे नगर विकास संबंधी अनेक विषयो पर चर्चा परिचर्चा के बाद सर्व सम्मिती से पास किया गया।
साथ ही वार्ड 03 पार्षद श्री मति जानकी पटेल, वार्ड 02 के पार्षद तुसार कदम, वार्ड 09 के पार्षद सुरेश पटेल, वार्ड 11 के पार्षद अजय पटेल ने वार्ड 03 विश्वकर्मा मंदिर के पास मे नारी उत्थान मे अपनी अहम भूमिका निभाने हमारे देश की प्रथम शिक्षिका होने का गौरव प्राप्त माता सावित्री फुले चौक बनाने व नामकरण की मांग परिषद मे नगर पंचायत अध्यक्ष और पार्षद के प्रस्ताव रखा गया।
जिस पर नगर अध्यक्ष महेश यादव और पुरे पार्षदो के द्वारा सर्व सम्मिती से प्रस्ताव पारित किया।
उक्त अवसर पर सर्व समाज द्वारा नगर अध्यक्ष महेश यादव एवं पार्षदों का सम्मान किया गया।
सम्मान समारोह के सभा को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष महेश यादव ने कहा कि हमारे देश में नारियों के उत्थान में माता सावित्री फुले का योगदान अतुलनी है,
देश में शिक्षा का अलग जगाने के लिए बहुत ही संघर्ष और कड़ी मेहनत किया है,
इसलिए माता सावित्री जी को भारत के प्रथम शिक्षिका होने का गौरव प्राप्त है।
उन्होंने आगे कहा कि हमारे देश की पूर्ववर्ती सरकारों ने महान विभूतियों जिन्होंने देश की आजादी, और समाज के सुधारक संघर्ष करने महान विभूतियां को योगदान कभी सामने आने नहीं दिया,
लेकिन हमारे देश मे केंद्र राज्य, और नगर मे भाजपा की सरकार है,
अब हमारी सरकार ऐसे महान विभूतियों को सामने लाने का कार्य कर रहे हैं,
मरार पटेल समाज के प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष तेजराम पटेल ने कहा कि राजीम नगर पंचायत के द्वारा महान समाज सुधारक माता सावित्री फुले चौक का नामकरण कर एक ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं,
इसके लिए नगर अध्यक्ष एवं समस्त पार्षदों को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
उन्होंने आगे कहा कि हमारे देश के महान विभूतियों को जिन्होंने अपने त्याग तपस्या और बलिदान से हमारे देश को आगे बढ़ाया है, उन सभी महापुरुषों को आने वाली पीढ़ियां जाने इसके लिए महापुरुषों का चौक व पाठ्य पुस्तकों में उनका जीवनी और योगदान का होना बहुत जरूरी है।
कार्यक्रम का संचालन पटेल समाज के जिला अध्यक्ष पार्षद प्रतिनिधि सोमनाथ पटेल ने किया, आभार व्यक्त कार्यालय सचिव पूर्व पार्षद भुखन पटेल ने किया।
सम्मान समारोह में मुख्य रूप से सभापति भारत यादव, आकाश राजपूत, कुलेश्वर साहू, मनसा कुर्रे तथा पार्षदों में श्रीमती पूर्णिमा चंद्राकर, बलराम यादव, नरोत्तम सिंह ठाकुर, टंकु सोनकर, श्रीमती सुमित्रा निराला, श्रीमती रेखा कुलेश्वर साहू, पार्षद प्रतिनिधि उत्तम निषाद, मरार पटेल समाज प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पटेल, प्रदेश अंकेक्षक फिरंगी पटेल, राज सचिव नारायण पटेल, तहसील अध्यक्ष आनंद कुमार पटेल, राज उपाध्यक्ष दामोदर पटेल, नगर सचिव कमल पटेल, गणेश पटेल आदि मुख्य रूप से उपस्थित हुए।








