कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट
कोंडागाँव में कुशल कानून व्यवस्था के लिए किया गया सम्मान
कोण्डागांव :- वाय अक्षय कुमार जी पुलिस अधीक्षक, कोण्डागांव को सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर मुख्यालय रायपुर में स्थानान्तरण होने पर सर्व समाज जिला कोडागाँव के तत्वाधान में सम्मान समारोह व विदाई कार्यक्रम दिनांक 27 अक्टूबर सोमवार को आयोजित किया। पुलिस अधीक्षक महोदय का कुशल न्याय व्यवस्था कोण्डागांव जिले में कानून का सही पालन हो रहा है, हर आम नागरिक आसानी से बिना भय के सीधे पुलिस अधीक्षक से अपनी शिकायत व आवेदन देकर मिल रहे थे, सबकी बात सुनते थे।
आम नागरिकों में पुलिस और जनता के बीच दुरिया कम हुई है। भाई-चारा बनाकर लोगो का दुखःदर्द कम करने का प्रयास किया गया उन्होंने कानून पर विश्वास बनाने का बखूबी प्रयास किये। इनके कार्यशैली से प्रभावित होकर सर्व समाज ने पहली बार किसी आईपीएस अधिकारी को इस प्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सर्व समाज के जिला पदाधिकारी गण एवं जिले के 63 समाज के जिला अध्यक्ष संरक्षक व समाज प्रमुखगण बारी-बारी से सम्मानीय पुलिस अधीक्षक अक्षय कुमार जी को उनके जिले में सेवा कार्यकाल की प्रसंशा व्यक्त किये। कि इस तरह के जिम्मेदार अधिकारी बहुत कम होते हैं, जो आम जनता से जुड़ पाते हैं और सर्व समाज इनके पदस्थापना से दुखः व्यक्त भी किये। और सर्व समाज के पदाधिकारीयों ने नये पदस्थापना के लिए उज्जवल भविष्य की बधाई व शुभकामनाए दिये।
सर्व समाज ने श्री वाय अक्षय कुमार जी को सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह के रूप में साल श्रीफल , बस्तर आर्ट बेलमेटल मूर्ति से सम्मानित किया गया। सम्मान भेट करते समय उपस्थित सभी समाज प्रमुख भावुक क्षण दिखा। श्री वाय अक्षय कुमार जी ने अपने उदबोधन में सर्व समाज के स्नेह प्रेम के लिए धन्यवाद देते हुये कहा कि कोण्डागांव मेरे लिए हमेशा यादगार रहेगा। कोण्डागांव जिले में मेरी जब पदस्थापना हुई थी दो खुशिया मेरे साथ जुड़ा है। जिस दिन मैने पदभार ग्रहण किया उसी दिन मेरे पुत्र का जन्म हुआ। यह यादगार क्षण को मैं कभी नही भूल सकता । जब से कोण्डागांव में पदस्थ हुआ, मेरी कोशिश सबसे पहले सभी समाज के प्रमुखों से मिल कर शांति संदभावना भाईचारा की वातावरण जिला में स्थापित करना था।
सर्व समाज के प्रथम स्वागत बैठक में चर्चा के दौरान सब ने एक आशा जगाये कि सभी कानून का सम्मान करते हुए आम नागरिको के न्याय व्यवस्था में सहयोग करना हैं। मैने निष्ठापूर्वक अपने कर्तव्यों का आम जनता के आशाओं के अनुरूप निभाने का प्रयत्न किया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कोई भी ग्रामीण व आम नागरिक के आने पर मैं सीधे मिलकर उनकी समस्या को पहली प्राथमिकता के साथ समाधान किया है। मेरे कार्यालय में इन दो वर्ष में लगभग चार हजार लोगों से मिला हूँ। सभी का न्याय करने का प्रयास किया है। यही सतत सेवा के कारण लोगों में प्रेम बढ़ा और पुलिस के प्रति दुरिया कम हुई मेरे मोबाईल नम्बर सें कॉल करने पर भी शिकायतो को गंभीरता से लेकर समाधान किया है। आगे कहा कि प्रशासनिक स्थानान्तरण एक स्वभाविक प्रक्रिया हैं हर लोकसेवक को इसे गुजरना होता हैं। सर्व समाज को अपनी बात रखते हुए कहा कि शिक्षा के प्रति लोगों में प्रेरित करना है एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है मुझे आप सब ने सम्मान किया है। मैं हृदय से सर्व समाज का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूँ।
विदाई सम्मान समारोह में सर्व समाज के जिला पदाधिकारी गण व समाज प्रमुख गण सर्व श्री धंसराज टण्डन जिला अध्यक्ष सर्व समाज, बंगाराम सोढी उपाध्यक्ष सर्व समाज एवं अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज, डी.एस साहू, एम. डी. बघेल, आर के जैन संरक्षक , विक्टर डेनियर उपाध्यक्ष सर्व समाज, लखमू राम टंडन मुख्य सलाहकार, सी.एल. मेश्राम जिला अध्यक्ष बोध समाज, श्रीनिवास नायडू, यतेन्द्र छोटू सलाम अध्यक्ष युवा आदिवासी समाज, मनमोहन नाग, आर के. बंजारे, रमाकान्त महाजन, पी. एल. ठावरे, हिरालाल तालुकदार, प्रेमसिंह नाग, विरेन्द्र पन्नालाल नेताम, सानू मारकन्डे, जितेन्द्र सुराना, तरूण नाग , बीरेंद्र बघेल, रूपसिंह सलाम, सीतानाथ स्वर्णकार, करण उईके, दयाशंकर सागर, गणेश कोशले ए. आर. सोनपिपरे, असलम मनसूरी, ए.के नेताम्, गुरुचरण मारकन्डे, रितेश कोर्राम, कबीर बघेल, एस. पी. मंडावी, लक्ष्मीनाथ नेताम, जोहन बेर, योगेन्द्र चतुर्वेदी, डिकेश मिर्झा व सभी समाज के लोग उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन व आभार धंसराज टंडन सर्व समाज जिला अध्यक्ष ने की।








