दुर्ग ! पर्वतन निर्देशालय ED द्वारा लगातार कांग्रेस नेताओं को प्रताड़ित करने बेवजह झूठे आरोप लगाकर परेशान करने के विरोध में वरिष्ठ नेता अरुण वोरा जी के आदेशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के नेतृत्व पर आज पटेल चौक दुर्ग में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया । और केंद्र सरकार के गृह मंत्री अमित शाह , और ED के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई।
पूर्व महापौर आर एन वर्मा और प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेंद्र साहू ने संयुक्त रूप से कहा
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा प्रदेश कांग्रेस को जारी समन के आधार पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रभारी महामंत्री द्वारा बिन्दुवार जानकारी उपलब्ध कराये जाने के बाद भी जबरिया ईडी कार्यालय में घंटों बैठाया गया और आगामी 03 मार्च को पुनः ईडी कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय भारतीय जनता पार्टी का अनुसांगिक संगठन की भांति कार्य कर रहा है और हमारी पार्टी व पाटी कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित कर रही है।
आज के पुतला दहन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू,जी शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गया पटेल जी, आर. एन वर्मा,पूर्व सभापति राजेश यादव,राजकुमार पाली, संजय कोहले, प्रवक्ता नासिर खोखर ,सुशील भारद्वाज, मोहित वालदे, संजय धनकर,आनंद कपूर ताम्रकार,अनूप पाटिल, विकास यादव, शिशिरकांत कसार, विमल यादव, वरुण केवलतानी सुधीर चंदेल, विकास सापेकर, दीपक जैन, चंद्र मोहन गभने, सुमित घोष, एनी पीटर, शकुन ढीमर,मीना पाल,अन्य कांग्रेस जन उपस्थित थे।








