Buy Advt. Space

राहुल गांधी पर रायपुर सांसद का तंज फुसकी बम हैं, न आवाज होती न रोशनी

By


रायपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के “हाइड्रोजन बम” वाले बयान पर छत्तीसगढ़ में सियासत तेज हो गई है। रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने राहुल गांधी को “फुसकी बम” करार देते हुए कहा कि ऐसे बम में न तो आवाज होती है और न ही रोशनी। यह एक तरह से फ्यूज बम है, जो खुद को एटम बम समझता है लेकिन असल में फुसकी बम ही होता है।

राहुल गांधी का बयान

दरअसल, राहुल गांधी ने पटना के गांधी मैदान में वोटर अधिकार यात्रा के समापन कार्यक्रम में केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था कि “वोट चोरी एक परमाणु बम है और अब इसका हाइड्रोजन बम भी सामने आएगा।” राहुल ने दावा किया था कि इस हाइड्रोजन बम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों के सामने मुंह दिखाने लायक नहीं रहेंगे।

BJP नेताओं का पलटवार

राहुल के बयान के बाद बीजेपी नेताओं ने उन पर निशाना साधा। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि राहुल गांधी के बयान का कोई असर नहीं है, क्योंकि फुसकी बम कभी धमाका नहीं करता।

वहीं, केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने तंज कसते हुए कहा – “परमाणु और हाइड्रोजन बम की बातें बेकार हैं। राहुल गांधी को पाकिस्तान भेज देना चाहिए।”

छत्तीसगढ़ में गरमाई राजनीति

राहुल गांधी के बयान और उस पर बीजेपी नेताओं के तीखे पलटवार से छत्तीसगढ़ की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस इसे केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बता रही है तो बीजेपी राहुल गांधी की तुलना ‘फुसकी बम’ से कर रही है।

Leave a Comment