राजधानी रायपुर के वृंदावन हाल में भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन, छत्तीसगढ़ की प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बसंत चक्रधारी सहित प्रदेशभर से बड़ी संख्या में सामाजिक बंधुओं ने भाग लिया।
बैठक में सामाजिक एकता, राजनीतिक भागीदारी, तथा समाज को टुकड़ों में बंटने से बचाने जैसे अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही जन्मोत्सव, नामकरण संस्कार, सामाजिक विवाह व मृत्यु भोज जैसे आयोजनों में होने वाले फिजूलखर्च पर रोक लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
बैठक में यह भी सुझाव दिया गया कि अंतिम संस्कार कार्यक्रम में कपड़ा-कफ़न के बजाय नगद सहयोग परिजनों को दिया जाए, ताकि उन्हें वास्तविक आर्थिक सहायता मिल सके।
कार्यक्रम में राजनीतिक, व्यापारिक और सामाजिक अखंडता को लेकर भी कई अहम बिंदुओं पर विचार-विमर्श हुआ।
बैठक में प्रमुख रूप से महेश प्रजापति (महासमुंद), गणेश चक्रधारी, जामवंत चक्रधारी, विजेंद्र चक्रधारी, उमेश चक्रधारी, कृतेश चक्रधारी, हरीश चंद्र चक्रधारी, राजेंद्र चक्रधारी, पंचराम चक्रधारी, रामदयाल चक्रधारी, दौलत चक्रधारी, छबि चक्रधारी, एवं लालमणि चक्रधारी सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
महेश प्रजापति ने बताया कि आगामी समय में भी प्रदेश स्तरीय सामाजिक बैठकों का आयोजन कर समाज को मजबूत और एकजुट बनाने की दिशा में कार्य जारी रहेगा।
रायपुर में प्रजापति हीरोज संगठन की बैठक, सामाजिक एकता पर जोर








