Buy Advt. Space

रायपुर में ड्रग्स तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़: पाकिस्तान से जुड़ा कनेक्शन, 9 आरोपी गिरफ्तार, 1 करोड़ की हेरोइन जब्त

By



रायपुर ! रायपुर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी रैकेट का पर्दाफाश करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पाकिस्तान-पंजाब से जुड़े इस नेटवर्क के 9 सदस्यों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से करीब 1 करोड़ रुपये मूल्य की 412.87 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

पाकिस्तान से होता था हेरोइन का आयात

पुलिस जांच में यह सामने आया है कि इस नेटवर्क का संचालन पंजाब के गुरदासपुर निवासी लवजीत सिंह उर्फ बंटी द्वारा किया जा रहा था, जो पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाकर भारत में विभिन्न राज्यों में सप्लाई करता था। रायपुर में इस नेटवर्क की कमान सुवित श्रीवास्तव नामक युवक के हाथों में थी, जिसने कमल विहार सेक्टर-4 स्थित अपने मकान को तस्करी के मुख्य अड्डे के रूप में उपयोग किया।

नेट कॉलिंग और म्यूल अकाउंट से चलता था नेटवर्क

पुलिस के अनुसार आरोपी विदेशी नंबरों से नेट कॉलिंग, वीडियो चैट और लोकेशन शेयरिंग के जरिए ग्राहकों से संपर्क करते थे। पैसों के लेन-देन के लिए म्यूल अकाउंट (दूसरे लोगों के बैंक अकाउंट) का इस्तेमाल किया जा रहा था। प्रारंभिक जांच में कई करोड़ के ट्रांजेक्शन सामने आए हैं।

3 अगस्त को छापा, भारी मात्रा में हेरोइन जब्त

पुलिस को विशेष सूचना मिलने के बाद 3 अगस्त को कमल विहार स्थित मकान पर छापा मारा गया, जहाँ से तीन आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। पूछताछ और अन्य ठिकानों पर दबिश देकर कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं:

1. लवजीत सिंह उर्फ बंटी (39) – निवासी गुरदासपुर, पंजाब


2. सुवित श्रीवास्तव (31) – निवासी राजेन्द्र नगर, रायपुर


3. अश्वन चंद्रवंशी (33) – निवासी जामसरा, राजनांदगांव


4. लक्ष्य परिफल राघव उर्फ लव (24) – निवासी सतनामीपारा, रायपुर


5. अनिकेत मालाधरे (24) – निवासी गोंदिया, महाराष्ट्र


6. मनोज सेठ (27) – निवासी महासमुंद


7. मुकेश सिंह (39) – निवासी टाटीबंध, रायपुर


8. जुनैद खान उर्फ सैफ चिला (27) – निवासी मौदहापारा, रायपुर


9. राजविंदर सिंह उर्फ राजू (30) – निवासी कांकेर


जप्त सामग्री:

हेरोइन (412.87 ग्राम)

मोबाइल फोन

तौल मशीन

सिल्वर पेपर रोल

नशा करने के उपकरण

एटीएम कार्ड, चेक बुक

एक क्रेटा कार



पुलिस ने कहा – कार्रवाई जारी रहेगी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई इंटर-स्टेट और इंटरनेशनल नेटवर्क की एक बड़ी कड़ी को तोड़ने का काम है। मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं, और पाकिस्तान से जुड़े कनेक्शन की पुष्टि के बाद केंद्रीय एजेंसियों से समन्वय किया जा रहा है।


यह कार्रवाई रायपुर पुलिस की सतर्कता और मजबूत खुफिया नेटवर्क की मिसाल है, जिससे छत्तीसगढ़ में नशे के खिलाफ लड़ाई को मजबूती मिली है।

Leave a Comment