Buy Advt. Space

रायपुर: गणेश विसर्जन झांकियां आज, 1800 जवान तैनात – DJ व पटाखों पर रोक

By



रायपुर। राजधानी रायपुर में आज परंपरागत मार्ग से गणेश विसर्जन झांकियां निकाली जाएंगी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। पुलिस ने शहर को छह सेक्टरों में बांटा है, जहां करीब 1800 जवान और अधिकारी तैनात रहेंगे।

DJ और पटाखों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है।
झांकी मार्ग पर सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी।
विसर्जन के दौरान भारी वाहनों को शहर की सीमा से बाहर रोका जाएगा।

झांकी मार्ग

झांकियां शारदा चौक, जयस्तंभ चौक, कोतवाली चौक, सदरबाजार, कंकालीपारा और पुरानी बस्ती से होते हुए लाखेनगर होकर रायपुरा महादेव घाट तक पहुंचेंगी। श्रद्धालु पैदल ही पूरे मार्ग पर शामिल हो सकेंगे।

महादेव घाट पर प्रतिमाओं के विसर्जन के बाद झांकियों में शामिल वाहन अमलेश्वर या भाठागांव होकर वापस लौटेंगे। वहीं, 9 सितंबर को अमलेश्वर की ओर खारून नदी पुल से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी।

ट्रैफिक व्यवस्था



शाम 7 बजे से झांकी मार्ग बंद कर दिया जाएगा।

राठौर चौक से गुरुनानक चौक, एमजी रोड होकर झांकियां शारदा चौक पहुंचेंगी।

यहां टोकन प्रणाली लागू होगी। टोकन मिलने के बाद ही झांकी आगे बढ़ सकेगी।

तात्यापारा चौक से आने वाली झांकियों को भी क्रमवार मार्ग में प्रवेश दिया जाएगा।


सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

एसएसपी डॉ. उमेद लाल सिंह ने बताया कि सभी छह सेक्टरों में बड़े पुलिस अधिकारी तैनात रहेंगे। उनके अधीन टीआई और एसआई सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे।

सादी वर्दी में पुलिस टीम भीड़ में मौजूद रहेगी, जो संदिग्धों पर नजर रखेगी।

झांकी मार्ग पर प्रतिबंधित सामान मिलने या नशे की हालत में पकड़े जाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment