Buy Advt. Space

राधा कृष्ण मंदिर के प्रथम स्थापना दिवस पर यादव समाज ने किया आयोजन

By

मुढ़ीपार में शुक्रवार को 1 वर्ष पूर्व स्थापित राधा कृष्ण मंदिर के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमे यादव समाज के सर्किल मुढ़ीपार के 19 गांव के समाजिक पुरुष एवं महिला ने अपनी सहभागिता दी कार्यक्रम का संचालन गवालाप्रसाद यादव (हास्य कवि एवं यूट्यूब स्टार ) ने की अध्यक्षता समाज के वरिष्ठ बीरेश यादव ने की अतिथि के रूप में दाऊ भूपेंद्र सिंह ठाकुर जी उपा का कमेटी राजनांदगांव ,गौतमचंद जैन जी समाजसेवी,अनुज यादव जी तहसील अध्यक्ष यादव समाज,
घनश्याम सिन्हा पंच,डी आर निर्मलकर शिक्षक,नरोत्तम सिन्हा समाजसेवी, पंचूराम साहू उपसरपंच,सुनीलचंद जैन नगरसेठ,मधुसूदन साहू जी समाजसेवी, विक्की सिन्हा जीवन बीमा सलाहकार व अभिकर्ता एवं यादव समाज के अंतर्गत अन्य सर्किल के पदाधिकारीगण उपस्थित थे सभी अतिथियों ने अपने अपने विचार मंच के माध्यम से साझा किए जिसमे डी आर निर्मलकर ने संत दुर्वास के श्राप और सुदामा के द्वारा कृष्ण को चने न देने के संबंध में बताया, गौतमचंद जैन ने दोहे के माध्यम से कृष की लीलाओं की बात की,
धनश्याम सिन्हा ने यह कार्यक्रम सभी को एकजुट करने का काम करता है,नरोत्तम सिन्हा ने कृष्ण के लीलाओ के विषय मे चर्चा की,सुनील जैन ने कहा जहाँ राधा होती है वहाँ बाधा नही आती, मधुसूदन साहू ने यादव समाज को एकजुट रहने की बात की, विक्की सिन्हा ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि अगर आज कृष्ण जन्म लेते तो आज जन्म लेते तो आज पढ़ लिखकर जज, वकील,पत्रकार,सांसद, विधायक आदि पदों पर बैठकर लोगो के न्याय और मूलभूत जरूरतों के लिए लड़ रहे होते हमे उनके अधूरे काम को पूरा करने की आवश्यकता है कार्यक्रम में बच्चों द्वारा रिकार्डिंग डांस की सुंदर प्रस्तुति दी गई जिसके बाद प्रतिभागियो को सम्मानित भी किया गया साथ ही यादव समाज के 10वी एवम 12वी के मेधावी छात्र/ छात्राओ को स्मृति चिन्ह द्वारा सम्मानित भी किया गया कार्यक्रम की व्यवस्था बीरेश यादव, अनुज यादव,हेमंत यादव, ,ज्ञान यादव,संदिव यादव, ताकेश्वर यादव , अनुज यादव, एवं पूरे यादव समाज ने किया एवं सभी क्षेत्रवासी उपस्थित रहे

Leave a Comment