Buy Advt. Space

राज्योत्सव समारोह में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा स्टॉल लगाकर आमजनों को दी गई विधिक जानकारी

By

कोंडागांव ! छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर श्री उत्तरा कुमार कश्यप, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कोण्डागांव के मार्गदर्शन में एवं गायत्री साय सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के नेतृत्व में 05 नवम्बर 2024 से 07 नवम्बर 2024 तक विकास नगर स्टेडियम कोण्डागांव में आयोजित तीन दिवसीय राज्योत्सव समारोह में स्टॉल लगाकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के रिटेनर अधिवक्ता एवं अधिकार मित्र के द्वारा आमजनों को नालसा एवं सालसा के योजनाओं के संबंध में विधिक जागरूक किया गया।

साथ ही प्रोजेक्टर के माध्यम से नालसा के योजनाओं से संबधित शार्ट फिल्म दिखाया गया तथा आगामी नेशनल लोक अदालत 14 दिसंबर 2024 के संबंध में एवं विभिन्न योजनाओं के संबंध में पॉम्पलेट वितरण किया गया। जिसमें महिलाओं के अधिकार, बाल अधिकार, सम्पत्ति विवाद, निःशुल्क कानूनी सहायता नागरिकों को उनकी कानूनी अधिकार, टोन्ही प्रताड़ना अधिनियम 2005 के संबंध में तथा विधिक सहायता एवं सलाह कैसे एवं किन-किन रूपों में प्राप्त की जा सकती है तथा निःशुल्क विधिक सहायता आवेदन भरने की प्रक्रिया तथा नालसा हेल्प लाईन नम्बर 15100 के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। ताकि न्याय से कोई भी वंचित न रहें, श्न्याय सबके लिएष्।

इस अवसर पर श्री सुरेन्द्र भटट प्रतिधारक अधिवक्ता प्रबंध कार्यालय कोण्डागांव, कार्यालय स्टॉफ एवं अधिकार मित्र श्री रविन्द्र सिंह बघेल, श्री पारेश्वर देवागंन, विवेक कश्यप, श्रीमती हसीना खान तथा सुश्री जरीना बानों उपस्थित थे।

Leave a Comment