Buy Advt. Space

राजिम : स्वामी आत्मानंद स्कूल में पुलिस का साइबर जागरूकता कार्यक्रम

By



छात्रों को ऑनलाइन धोखाधड़ी और साइबर अपराधों से बचाव की दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

ब्यूरो नूतन साहू गरियाबंद। जिले में साइबर अपराधों से लोगों को जागरूक करने की कड़ी में गरियाबंद पुलिस ने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, राजिम में साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को ऑनलाइन धोखाधड़ी और साइबर अपराधों से सुरक्षित रहने के उपायों से अवगत कराना था।

पुलिस टीम ने दी महत्वपूर्ण जानकारियां

थाना राजिम पुलिस की टीम ने छात्रों को समझाया कि—

अनजाने लिंक और संदिग्ध APK फाइलें डाउनलोड न करें।

किसी भी परिस्थिति में अपना ओटीपी (OTP) किसी के साथ साझा न करें।

बैंक खाता किराए पर न दें।

“डिजिटल अरेस्ट” जैसी कोई प्रक्रिया नहीं होती, यदि किसी मामले में जांच होती है तो पुलिस सीधे सामने आकर कार्यवाही करती है।


साइबर अपराध पर तत्काल कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को बताया कि यदि कभी किसी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी या साइबर अपराध का शिकार होते हैं, तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज कराएं।

उद्देश्य

यह कार्यक्रम छात्रों में डिजिटल साक्षरता और साइबर सुरक्षा की समझ को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Leave a Comment