ग्राम तेंदुआ की घटना से दहली राजधानी – अपराध का नया गढ़ बनता रायपुर!
रायपुर। राजधानी में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है और अब हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि शहर को लोग “क्राइम धानी” कहने लगे हैं। ताज़ा मामला ग्राम तेंदुआ क्षेत्र का है, जहां आज रात हीरापुर रायपुर ओवरब्रिज के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। शव पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत होता है। सूचना मिलते ही आमा नाका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने आसपास के CCTV कैमरों की जांच शुरू कर दी है और संदेह के आधार पर आसपास के क्षेत्रों में दबिश दी जा रही है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह मामला पुरानी रंजिश या आपसी विवाद का नतीजा हो सकता है।
स्थानीय निवासियों में दहशत
लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं से स्थानीय लोग दहशत में हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस गश्त और निगरानी बढ़ाई जानी चाहिए, वरना राजधानी की सड़कों पर सुरक्षा सिर्फ नाम की रह जाएगी।








