Buy Advt. Space

युवा लोधी समाज द्वारा कराया जाएगा कैरियर गाइडेंस, कानूनी एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम

By



दीनदयाल यदु/जिला ब्यूरो चीफ


छुईखदान  ।  युवा लोधी समाज के जिला स्तरीय बैठक डोंगरगांव ब्लॉक के ग्राम बोदेला में रखा गया था। जिसमें जिले के पांडादाह, घुमका, खैरागढ़, छुईखदान, एल बी नगर, डोंगरगांव, डोगरगढ़, गंडई सहित अन्य सर्किल के पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए थे। बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं जिला युवा लोधी समाज अध्यक्ष हर्षवर्धन वर्मा ने सभी पदाधिकारी को एक दूसरे से परिचय कराया साथ ही समाज के बारे में पदाधिकारी को विचार रखने को कहा गया है जिसमें पदाधिकारी द्वारा गांव में अलग अलग कुटुंब ( पार) समाज को एक में शामिल करने पहल करने को कहा। लोधी समाज के युवा साथियों द्वारा नशा मुक्ति अभियान चलाने के विषय में भी चर्चा किया गया।


बैठक में अध्यक्ष हर्षवर्धन वर्मा ने युवा लोधी समाज की वार्षिक गतिविधियों की जानकारी दी जिसमें बताया कि जिस सर्किल की समाज व देश के प्रति सक्रियता या कार्यप्रणाली अधिक रहेगी उसकी मूल्यांकन कर उस सर्किल के पदाधिकारी को सर्किल ऑफ द ईयर पुरस्कार दिया जाएगा। डोंगरगांव सर्किल को पर्यावरण संरक्षण क्रांति के संबंध में जिला स्तरीय कार्यक्रम करने जिम्मेदारी दी गई। वही व्यापार सम्मेलन व कृषि के नए आयाम को लेकर खैरागढ़ सर्किल को कार्यक्रम की जिम्मेदारी मिली है। लोधी समाज द्वारा कैरियर गाइडेंस सेमिनार डोंगरगढ़ व कानूनी एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम घुमका सर्किल में कराया जाएगा । इसके अलावा आर्थिक जागरूकता एवं सजकता कार्यक्रम, भोजली कार्यक्रम में लोधी संस्कृति की प्रदर्शनी लगाने, सनातन जागरण जैसे विभिन्न कार्यक्रम करने के विषय में सार्थक चर्चा किया गया।
युवा लोधी सर्किल पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 12 जनवरी को
बैठक के दौरान सभी सर्किल पदाधिकारियों से चर्चा कर प्रस्ताव किया गया कि राष्ट्रीय युवा दिवस 12 जनवरी के दिन राजनांदगांव ब्लॉक के ग्राम बरबसपुर में जिले के सभी 10 सर्किल के पदाधिकारी की शपथ ग्रहण समारोह रखा गया है। जिसमें जिला व प्रदेश लोधी समाज के सदस्य शपथ ग्रहण समारोह में शामिल रहेंगे। बैठक के दौरान जिला महामंत्री शीतेश वर्मा, पांडादाहा प्रचार सचिव उमेश्वर वर्मा जिला कोषाध्यक्ष अजेन दशरिया छुईखदान सर्किल अध्यक्ष संत राम वर्मा सचिव संजय जंघेल उपाध्यक्ष गीतम जंघेल प्रचार सचिव प्रकाश वर्मा. मीडिया प्रभारी गौकरण जंघेल . कार्यकारिणी सदस्य मोहित जंघेल. भूपेंद्र वर्मा .मंटू राम वर्मा एवं  लोधी समाज के सभी भाई  उपस्थित थे सहित 50 से अधिक युवा लोधी समाज के पदाधिकारी शामिल थे।

Leave a Comment